Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ओडिशा के बालासोर स्थित कॉलेज की छात्रा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सक्रिय कार्यकर्ता की आत्मदाह से हुई दर्दनाक मृत्यु ने समूचे शिक्षा जगत और छात्र समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष द्वारा मानसिक और यौन उत्पीड़न से छात्रा ने जब साहस दिखाते हुए कॉलेज प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी, तो संस्थान ने दोषी शिक्षक के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके उलट, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की आड़ में पीड़िता को ही दोषी ठहराने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, एन.एस.यू.आई. से जुड़े कुछ छात्रों ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और पुनर्वास पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हालिया बादल फटने और बाढ़ जैसी आपदाओं के दृष्टिगत राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में पूर्व चेतावनी तंत्र (Early Warning System) स्थापित करने को मंजूरी दी गई, जिससे मौसम की सटीक निगरानी, पूर्वानुमान और चेतावनी समय रहते संभव हो सकेगी। इससे आपदा के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और जान-माल की हानि में कमी लाई जा सकेगी। उप-समिति ने आपदा के समय राहत व बचाव कार्यों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक और बड़ी कानूनी जीत हासिल हुई है। कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी के मसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अब JSW एनर्जी को 12% के बजाय 18% रॉयल्टी देने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद सरकार को लगभग ₹150 करोड़ की अतिरिक्त वार्षिक आय होगी। वहीं, अन्य परियोजनाओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे प्रदेश को सालाना ₹250 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह सफलता मुख्यमंत्री ठाकुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राममता शांति देवी मेमोरियल आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच (जिला शिमला) में विश्व युवा कौशल दिवस को जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर का आयोजन टेलीकॉम एवं हेल्थकेयर विभाग द्वारा किया गया, जिसमें छात्रों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्रों ने इस विशेष दिवस पर वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल्स के ज़रिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रमुख मॉडलों में स्मार्ट गांव, स्वचालित सिंचाई प्रणाली, हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, और टेलीकॉम नेटवर्किंग शामिल थे। छात्रों ने “कौशल का युवाओं में महत्व” विषय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी।  सराज उपमंडल थुनाग में 30 जून और 1 जुलाई, 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज़ी से जारी हैं। उपमंडलाधिकारी (ना.) रमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन के चलते भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन और प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जल शक्ति मंडल थुनाग के अंतर्गत कुल 299 पेयजल योजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 241 योजनाएं आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब तक 189 योजनाएं अस्थायी रूप…

Read More