एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने बस स्टैंड रामपुर में बस पास काउंटर की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में ही बस पास काउंटर खोले जाने की पुरजोर मांग उठाई। एसएफआई नेता राहुल विद्यार्थी ने कहा कि संगठन लंबे समय से कॉलेज में ही बस पास काउंटर की मांग करता आ रहा है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। छात्रों को बस पास बनवाने के लिए कक्षाओं से छुट्टी लेकर 4-5 घंटे तक बस स्टैंड में लंबी कतारों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 11 से 13 जुलाई तक पालमपुर के आधारशिला विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से 110 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 70 छात्र, 15 छात्राएं, 23 अध्यापक और 2 अन्य सदस्य शामिल रहे। इससे पूर्व यह बैठक जनवरी में नालागढ़ में आयोजित हुई थी। बैठक में पूर्व आंदोलनों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। प्रमुख मुद्दों में छात्र संघ चुनाव की बहाली, शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आंदोलन शामिल हैं। साथ ही,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में आज पौधरोपण एवं पर्यावरण-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेन्द्र सैनी ने वन विभाग के सहयोग से चिलगोजे के 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु असंतुलन को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला शिमला (शहरी) ने जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर उड़ीसा में एक छात्रा के साथ हुए शोषण के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फकीर मोहन महाविद्यालय, उड़ीसा में बीए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा की गई प्रताड़ना को लेकर भारी रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समेत शिमला शहरी क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा, “उड़ीसा में गुरु-शिष्य की मर्यादा को जिस प्रकार तार-तार किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने बुधवार को पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जबकि बैठक में उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसें अक्सर लेट होती हैं, जिसकी उन्हें कई बार शिकायतें मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए बसें तय समय पर चलाई जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उन्होंने…