Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना के चलते नीरथ और आसपास के गांवों में मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुनर्मूल्यांकन (रिएस्टमेंट) और स्थायी रोजगार की मांग की है। इसी विषय पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर में एडीएम शिमला (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह, एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा, लूहरी परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी और प्रभावित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना निर्माण के दौरान की गई ब्लास्टिंग से उनके घरों में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोनाओं में विभिन्न कारणों से हो रहे विलंब के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और इन परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने का आग्रह किया ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो भोरंज(हमीरपुर)। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 जुलाई 2025 को भोरंज (बस्सी) में प्रस्तावित विशाल रोजगार मेला अब राजनैतिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने एक प्रेस वक्तव्य में दी। यह मेला होटल सन स्काई, बस्सी (तहसील भोरंज) में आयोजित किया जाना था, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ भाग लेने जा रही थीं।अब यह आयोजन नई तिथि पर पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। राजीव राणा ने खेद प्रकट करते हुए कहा— “प्रदेश के युवाओं को रोजगार से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगरपरिषद रामपुर में कार्यरत ठेका मजदूरों को जून माह का वेतन समय पर न मिलने, श्रम कानूनों की खुलेआम अवहेलना और सेफ्टी मानकों के अभाव के विरोध में नगरपरिषद ठेका मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने आज नगरपरिषद कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष देविंदर, मिलाप नेगी, ललिता व मंजू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगरपरिषद प्रबंधन, ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत के चलते नगरपरिषद के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोकिन्नौर। आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सीज़न के दौरान फसल परिवहन, सड़क सुविधा, बीमा योजना, पंजीकरण प्रणाली एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बागवानों की सेब की फसल मंडियों तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें उनके वर्ष भर की मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि सेब…

Read More