एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। राज्य के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों से मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। डॉ. शांडिल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराज क्षेत्र के लिए 7 करोड़ रुपए की राहत राशि तुरंत जारी की है। आपदा में बेघर हुए परिवारों को 7 लाख रुपए…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। शिमला समूह के तत्वावधान में 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू ने बबेली के मनोरम और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण स्थल पर दो रॉक क्लाइम्बिंग शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। ये शिविर दो बैचों में आयोजित किए गए—पहला 28 जून से 4 जुलाई तथा दूसरा 7 जुलाई से 13 जुलाई, 2025 तक। शिविरों में कुल 60 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जो शिमला, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, रोहतक और चंडीगढ़ सहित विभिन्न एनसीसी समूहों से आए थे। यह प्रशिक्षण भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की द्वितीय बटालियन, बबेली के अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित हुआ। इन प्रशिक्षकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की पहल पर 18 जुलाई को भोरंज उपमंडल के बस्सी क्षेत्र में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला होटल सन स्काई, बस्सी में आयोजित होगा, जिसमें Himalayan Group of Professional Institutions, Kala Amb (जिला सिरमौर) का विशेष सहयोग रहेगा। इस रोजगार मेले में Cipla, Abbott, Mankind, Zeiss, Dr. Morepen, Himalaya, Havells, Gillette, Akums, Wipro, Paytm, DXC Technology, Fitelo, Iotasol और ANSH Infotech जैसी देश की प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगी।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल की होनहार छात्रा सृष्टि वर्मा ने बिलासपुर जिला में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया और जिला स्तर के लिए चयनित हुईं। सृष्टि, जो कक्षा सातवीं की छात्रा हैं और जगत वर्मा व राधा वर्मा की पुत्री हैं, ने 12 वर्ष से कम आयु वर्ग और 30 किलोग्राम से कम वजन श्रेणी में भाग लिया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सृष्टि को बधाई देते हुए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो करसोग(मंडी)। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित करसोग उपमंडल में राहत और पुनर्वास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने रविवार को करसोग क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उन शोकाकुल परिवारों से भी मुलाकात की, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत कार्यों की…