Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत घढेरी में 1600 पौधे लगाए, विक्रमादित्य सिंह ने किया पौधारोपण

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 24, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घढेरी पंचायत में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंचायत में कुल 1600 पौधे लगाए जाएंगे। बसंतपुर खंड में अब तक 24,000 पौधों का रोपण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से वनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। योजना को राज्य में 100 करोड़ रुपए की लागत से पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि योजना के तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को पौधारोपण और पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी दी जा रही है। समूहों को 1 से 5 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण के लिए 1.20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता मिलेगी। 50% से अधिक पौधों के जीवित रहने पर, अतिरिक्त 1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

धरोगड़ा में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम, सड़क निर्माण में तेज़ी

मंत्री ने “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत धरोगड़ा में जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि धरोगड़ा-दलोग घाटी सड़क का कार्य जल्द पूर्ण होगा, जिसके लिए 20 लाख रुपए अतिरिक्त जारी किए गए हैं।

25 करोड़ से बनेगी केल बागड़ी उठाऊ पेयजल योजना

पंदोआ खड्ड से केल बागड़ी तक उठाऊ पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। 6 पंचायतों को 24×7 जल आपूर्ति इस योजना से मिलेगी। यह परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। उन्होंने कहा कि धरोगड़ा पंचायत में लोक निर्माण विभाग के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने डमोग देव स्थल में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से 02 लाख रुपए पंचायत के माध्यम से मुहैया करवाने की घोषणा की। इसके अलावा पंचायत में 03 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से देने की घोषणा की। लोक निर्माण मंत्री ने निर्माणाधीन धरोगड़ा-दलोग़ घाटी सड़क का निरीक्षण किया। पिछले लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण को पूर्ण करने के लिए अन्य विकल्पों की तलाश की जाए।

बाग पंचायत में सड़क निर्माण और 17 लाख की स्वीकृति

“मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बाग पंचायत में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। यहां क्यालू-बरोटा सड़क बनने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि यहां 17 लाख रुपए विभिन्न मदों में स्वीकृत किए जा चुके हैं और 8 करोड़ के निर्माण कार्य जारी हैं। उन्होंने पंचायत की सड़कों के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हिमरी गांव में रात्रि प्रवास, जमीनी मुद्दों पर चर्चा

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने स्टाफ के साथ हिमरी गांव में कार्यकर्ता जिया लाल वर्मा के घर रात्रि प्रवास किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रवास से लोगों की समस्याएं जमीनी स्तर पर समझने में मदद मिलती है।

भराड़ा पंचायत में विकास की पहल

नई बनी भराड़ा पंचायत में पंचायत घर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि यहां 35 लाख रुपए से दो पुलों का निर्माण होगा। पंचायत को फसल प्रभावित क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख व्यक्ति:

हरि किशन हिमराल, स्पर्श शर्मा, राजेश अग्रवाल, रीना कश्यप, गोपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, खीमेश कश्यप, महेश भंडारी, सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता।

#EnvironmentalConservation #HimachalPradeshNews #MinisterAtYourDoor #PanchayatDevelopment #PlantationDrive #PublicWorksDepartment #RajivGandhiForestConservation #ShimlaRural #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रोटरी क्लब रामपुर को इंटरनेशनल रोटरी अवॉर्ड: समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
Next Article Shimla: भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे से सीमा व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 से फिर शुरू होगी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 6
Users Today : 1
Total Users : 111336
Total views : 222187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.