एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) संजौली इकाई द्वारा “इनिशिएटिव” अभियान (स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट – SFD) के अंतर्गत ढिंगू माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (SFD) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, स्थानीय श्रद्धालुओं और आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी वर्करज़ एवं हैल्परज़ यूनियन (सीटू संबद्ध) का 14वां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ऊना में शुरू हुआ। ध्वजारोहण यूनियन की राज्याध्यक्षा नीलम जसवाल ने किया, जबकि उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी ने किया। सम्मेलन में राज्य महासचिव वीना शर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की और सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने प्रमुख संबोधन दिया। सम्मेलन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगतराम, कोषाध्यक्ष अजय दुलटा समेत विभिन्न नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 9 जुलाई को आयोजित ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अभूतपूर्व बताते हुए कर्मियों को बधाई दी। इस हड़ताल में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और बागवानी पर आधारित है, जिसमें दो-तिहाई जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी है। प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर किसानों को उनकी उपज के उचित दाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। देश में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जिसने प्राकृतिक उत्पादों पर एमएसपी तय कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिलारू(शिमला) कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी उत्पाद को बाजार में सही मूल्य तभी मिलता है जब उसकी मार्केटिंग सही ढंग से की जाए। उन्होंने कहा कि सेब जैसे बागवानी उत्पाद की कीमत उसकी ग्रेडिंग और पैकिंग पर निर्भर करती है। उन्होंने शिलारू में नव निर्मित कृषि उपज मंडी शिलारू का विधिवत शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मंडी का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 18 जून 2025 को किया गया था और अब इसे किसानों के लिए पूरी तरह चालू कर दिया गया है। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की बहाली के लिए ₹2-2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य सड़कों की मरम्मत और खोलने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। खासतौर पर सेब सीजन की शुरुआत को देखते हुए सरकार की चिंता बढ़ गई है। बंद सड़कों के कारण परिवहन बाधित हो सकता…