Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में मंगलवार को सत्र 2025-26 के लिए प्राचार्य संबोधन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सचिव डॉ. गोपी चंद नेगी द्वारा समस्त स्टाफ का परिचय दिया गया। इसके पश्चात प्राचार्य पंकज बसोतिया ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने शैक्षणिक योजनाओं, अनुशासन, खेलकूद, नशा निवारण जागरूकता, महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं अन्य महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अन्य वक्ताओं में — डॉ. विद्या बंधु नेगी ने खेल, नशा निवारण एवं अनुशासन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भेंट की और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वित्तायोग से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास कर रही है। सतत विकास लक्ष्यों सहित विभिन्न मानकों पर हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों मेंएक है। उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोग से राज्य के हित में सिफारिश करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट(मंडी)। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल के भरनाल में स्थित दीनबंधु सेवा मण्डल द्वारा संचालित बाल गृह का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके रहन-सहन व शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। डॉ. शांडिल ने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में पी.सी एंड पी.एन.डी.टी. एक्ट, 1994 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला समुचित प्राधिकरण की बैठक आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने व लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से इस कानून को बनाया गया था। इसके लागू होने के पश्चात देश में लिंगानुपात में सकारात्मक सुधार देखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में वर्तमान लिंगानुपात…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से अलग-अलग भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने और आपदा राहत के लिए सहायता की मांग मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने हालिया भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान का हवाला देते हुए प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को केंद्र…

Read More