एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर जिला शिमला में इस बार व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त का समारोह जिला के 412 ग्राम पंचायतों, नगर निगम शिमला के सभी वार्डों सहित शहरी और ग्रामीण निकायों में मनाया जाएगा ताकि जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, और चिल्ड्रन ऑफ स्टेट थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में हिमाचल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।”बेटी है अनमोल” — इस कहावत को सच कर दिखाया है रामपुर तहसील के ग्राम दोफदा की बेटी अर्चना हांगटा ने। अर्चना ने वॉलीबॉल में बेंगलुरु से कोच का डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में डिप्लोमा कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग में चयनित होकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस डिप्लोमा का उद्देश्य ऐसे वॉलीबॉल प्रशिक्षकों को तैयार करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे सकें। यह डिप्लोमा एशिया में भी मान्यता प्राप्त है, जिससे अर्चना को वैश्विक स्तर पर अवसर प्राप्त होंगे। गौरतलब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र की दरकाली पंचायत में मंगलवार को देवता लक्ष्मी नारायण शालनू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद दोपहर एक बजे केक काटकर देवता के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया गया। देवता के गुर ने ढाई फेरे लगाकर पारंपरिक नाटी डाली, जिसके बाद वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए नाटी में भाग लिया। इस आयोजन के साथ ही प्राचीन एवं ऐतिहासिक दकनौल मेले की भी शुरुआत हो गई है। हालांकि, विधिवत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से अब तक लगभग ₹1000 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जबकि मानसून की अभी केवल शुरुआत हुई है। इस दौरान कई लोगों की जानें गई हैं और सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत परियोजनाओं को भारी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता की मांग करते हुए बताया कि प्रदेश पिछले तीन वर्षों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मपुर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्याठी और आसपास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान विधायक चन्द्रशेखर भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की। डॉ. शांडिल ने चोलथरा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्चमार्ग-3 पर पुलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सज्याओ पिपलू सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने स्याठी गांव के सभी प्रभावित परिवारों को ₹21,000 प्रति परिवार की सहायता राशि देने की…