Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: शिलारू में कृषि उपज मंडी का विधिवत शुभारंभ: सही मार्केटिंग से ही मिलेगा उत्पाद का उचित मूल्य — कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 13, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिलारू(शिमला) कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी उत्पाद को बाजार में सही मूल्य तभी मिलता है जब उसकी मार्केटिंग सही ढंग से की जाए। उन्होंने कहा कि सेब जैसे बागवानी उत्पाद की कीमत उसकी ग्रेडिंग और पैकिंग पर निर्भर करती है।

उन्होंने शिलारू में नव निर्मित कृषि उपज मंडी शिलारू का विधिवत शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मंडी का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 18 जून 2025 को किया गया था और अब इसे किसानों के लिए पूरी तरह चालू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मंडी में सेब के साथ सब्जियों की भी बिक्री होगी, ताकि किसानों को सब्जियों के अच्छे दाम मिल सकें। भविष्य में मंडी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है ताकि किसान और खरीदार दोनों को पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रो. कुमार ने जानकारी दी कि मंडी में 28 दुकानें, कार्यालय, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, और इसे और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने एपीएमसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बोर्ड किसानों को बाजार में शोषण से बचाने का कार्य करता है।

उन्होंने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्या स्टोक्स का सपना साकार हुआ — विधायक राठौर
विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि यह मंडी विद्या स्टोक्स का सपना था जो अब साकार हुआ है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए सॉइल टेस्ट लैब व ट्यूनिक गार्डन खोलने तथा मंडी को सड़क से जोड़ने की मांग की।

शिमला-किन्नौर एपीएमसी अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने भी शेड, सफाई कर्मचारी और जल सुविधा की मांग रखते हुए मंडी को और बेहतर बनाने की बात कही।

उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता, एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कँवर व उज्ज्वल मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान रीता भारद्वाज सहित कई पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

#APMC #VidyaStokesDream #किसान_कल्याण #कृषि_मंत्री_चंद्र_कुमार #ठियोग_समाचार #शिलारू_कृषि_मंडी #सेब_बाजार #हिमाचल_कृषि #हिमाचल_विकास
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleमंडी में आपदा के बाद सड़क बहाली को ₹2-2 करोड़, राहत पैकेज के लिए सीएम सुक्खू 14 को जाएंगे दिल्ली
Next Article Shimla: एमएसपी की गारंटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, लागत कम—दाम ज्यादा 
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 1 3
Users Today : 199
Total Users : 111313
Total views : 222160
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.