एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइजेशन (एआईपीएसओ) की हिमाचल प्रदेश इकाई का राज्य स्तरीय अधिवेशन कालीबाड़ी हॉल शिमला में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में राज्यभर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. कश्मीर ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, नारायण चौहान, राजेंद्र ठाकुर, संजय जमवाल, भूप सिंह, संतोष कपूर, राजेश तोमर, विवेक कश्यप, डॉ. विजय कौशल, महेश वर्मा, जगदीप पंवर, हिमी देवी, कपिल नेगी, रंजीव कुठियाला, हेमराज चौधरी, सन्नी सिकटा, सरिता ठाकुर, कमल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा, कुशाल भारद्वाज, डॉ. कश्मीर ठाकुर और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वीरवार को राजस्व विभाग, नगर परिषद, पुलिस विभाग, एनएच, जल शक्ति बोर्ड, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग, चौधरी अड्डा, नर्सिंग मंदिर मार्ग आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी वालों को मौके से हटाया , वहीं नगर परिषद ने नियमानुसार चालान भी किए। प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से अव्यवस्थित रेहड़ियों के कारण पैदल यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग करते हुए छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया है। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के जिला संयोजक रवि वर्मा, रामपुर इकाई अध्यक्ष आयुष शर्मा और इकाई मंत्री अखिल खुराना ने कहा कि परिषद 16 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करने, शिक्षण संस्थानों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने, मूल्यांकन प्रणाली पारदर्शी बनाने और राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वालों के लिए केंद्र सरकार की राहवीर योजना में अब आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि दुर्घटना के ‘गोल्डन ऑवर’ यानी पहले एक घंटे के भीतर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को 25,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे नागरिकों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने हालिया दुर्घटनाओं में घायलों की मदद की है। पुलिस विभाग को ऐसे मामलों को चिह्नित करने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की निरमंड तहसील में चल रही श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चंडीगढ़ सैक्टर 15-डी निवासी 33 वर्षीय अभय की यात्रा के दौरान मौत हो गई। वह 11 जुलाई को अपने चचेरे भाई के साथ इस कठिन यात्रा पर निकले थे। पार्वती बाग में बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुई मौतमंगलवार को श्रीखंड महादेव के दर्शन के बाद लौटते समय पार्वती बाग के पास अभय की तबीयत खराब हो गई। रेस्क्यू टीम ने उसे भीम डवारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। थोड़ी राहत मिलने पर उसे…