शिमला, 18 जुलाई 2025।हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर गरिमामय विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके न्यायिक योगदान, सादगी और अनुशासन की भावुकतापूर्ण स्मृतियों के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया। न्यायमूर्ति चौहान का जन्म 9 जनवरी 1964 को तहसील रोहड़ू में हुआ। उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से स्नातक तथा पंजाब विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री ली। वर्ष 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय चभील…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के 44वें स्थापना दिवस का आयोजन NABARD हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, परिवहन, उद्योग) श्री आर. डी. नजीम, IAS रहे। उनके साथ NABARD के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पाठानिया, अन्य महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक तथा हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, जोगिंद्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य की तीन प्रमुख सहकारी बैंकों—HPSTCB, KCCB और JCCB को उनके उत्कृष्ट वित्तीय प्रदर्शन के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संध्याकालीन अध्ययन विभाग इकाई ने शिक्षण संस्थानों में लगातार बढ़ रहे यौन उत्पीड़न के खिलाफ ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ओडिशा के फकीर मोहन कॉलेज बालासोर की उस भयावह घटना का विशेष रूप से ज़िक्र किया गया, जिसमें यौन उत्पीड़न से पीड़ित छात्रा ने प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कॉलेज परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। वह छात्रा वर्तमान में 90% जल चुकी है और एम्स भुवनेश्वर में भर्ती है। एसएफआई ने बताया कि छात्रा ने कॉलेज प्रशासन, आईसीसी, स्थानीय पुलिस और कई नेताओं से शिकायत की थी, परंतु सभी स्तरों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हिमाचल प्रदेश ने आज शिमला जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है। नितिन देशटा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना और एनएसयूआई को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना है। इस मौके पर एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश की राज्य महासचिव समीक्षा ठाकुर, एचपीयू प्रभारी जस्सी नेगी और एनएसयूआई नेता चंदन मझान ने संयुक्त रूप से नितिन देशटा के नाम की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज जिला किन्नौर के राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में साइबर अपराध व इसके बचाव बारे आयोजित जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की व छात्रों को साइबर अपराध से बचने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयोजित जागरूकता शिविर में 102 विद्यार्थियों व 23 अध्यापकों ने भाग लिया। जितेन्द्र सैनी ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के युग में साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है व अपराधी नई नई तकनीकों के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का…