Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में तेंदुए की दहशत: वन विभाग ने लगाए पिंजरे, रैपिड रेस्क्यू टीम अलर्ट

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 28, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। पिछले एक सप्ताह से दत्तनगर में तेंदुए की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। तेंदुए को अब तक तीन बार अलग-अलग स्थानों पर देखा गया है। वन विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम क्षेत्र में लगातार एक्टिव है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।

    तेंदुए की मूवमेंट और सावधानियां:

    डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि तेंदुए की मूवमेंट को वीडियो में देखने के बाद पूरे इलाके में पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। पिंजरे में कुत्ते का बच्चा रखा गया है ताकि तेंदुआ ट्रैप में फंस सके। स्थानीय लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि तेंदुए के दिखने पर स्वयं कोई कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

    रेस्क्यू टीम और निगरानी समिति सक्रिय:

    बीओ नोगली विपिन कुमार के नेतृत्व में बनाई गई रैपिड रेस्क्यू टीम में वन रक्षक उदय कुमार, तारा चंद, नीरज कुमार, वन मित्र राहुल कश्यप और विकास शामिल हैं। यह टीम संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक कर रही है।

    एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि दत्तनगर में तेंदुए की धरपकड़ के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रामपुर वन विभाग की अतिरिक्त रेस्क्यू टीम भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

    ग्रामीणों में डर का माहौल:

    स्थानीय निवासी दयाल सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए के डर से क्षेत्र में रात के समय सन्नाटा पसर जाता है। लोग जरूरी काम के लिए भी समूह में और लाठी-डंडों के साथ ही निकल रहे हैं। तेंदुए ने अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन उसकी मौजूदगी ने मासूमों तक को खौफ में डाल दिया है।

    स्कूल के पास देखी गई तेंदुए की हलचल:

    गत वीरवार को तेंदुए को एसजेवीएनएल डीएवी स्कूल, दत्तनगर के पास देखा गया। रिहायशी क्षेत्र में दिन के समय तेंदुए की मौजूदगी ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

    #DattnagarNews #ForestDepartmentIndia #LeopardAlert #LeopardInRampur #RamPurNews #SDMRampur #TenduaRescueOperation #WildlifeRescue #दत्तनगर_में_तेंदुआ #वनविभागअलर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: उपायुक्त कुल्लू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन
    Next Article Rampur Bushahr: वॉलीबॉल अकादमी बनी बच्चों के भविष्य और नशे से बचाव की नई राह
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 9 2 3
    Users Today : 7
    Total Users : 123923
    Total views : 243731
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.