मंडी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में आतिथ्य और पर्यटन विषय में गैस्ट फैकल्टी का एक पद अधिसूचित किया गया है। इस पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में पर्यटन में मास्टर डिग्री (न्यूनतम 55%) तथा यूजीसी नेट या सैट परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का नाम किसी मान्यता प्राप्त रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। साक्षात्कार की तिथि: 22 जुलाई 2025समय: प्रातः 11…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल शुक्रवार को मंडी पहुंचा। सात सदस्यीय यह दल धर्मपुर क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया। केंद्रीय दल ने स्याठी गांव, धर्मपुर कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त सड़क, काण्डापतन में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना तथा 33 केवी पावर प्लांट समेत अन्य प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दल को धर्मपुर क्षेत्र में हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने ध्वाली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो स्पीति। ग्यू स्पीति श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के श्रमिकों के लिए ग्यू गांव में एक विशेष श्रमिक जागरूकता एवं ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने की। शिविर में उन्होंने जसरोतिया ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 14 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी श्रमिकों को प्रदान की। इनमें शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ, चिकित्सा सहायता, मृत्यु सहायता, पेंशन, विवाह सहायता सहित अनेक लाभकारी योजनाएं शामिल थीं। शिविर में 111 श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। मौके पर ही पंजीकरण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर के पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों की समीक्षा बैठक प्रदेश सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सामने आया कि शिंगला और रचोली पंचायतें वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक वित्तायोग और प्लानिंग फंड के सही उपयोग में अग्रणी रही हैं। वहीं, बौंडा और कूट पंचायतें इस दिशा में सबसे पिछड़ी पाई गईं। अध्यक्ष नंद लाल ने समीक्षा के दौरान पाया कि अधिकांश पंचायतों में फंड खर्च की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के टूटूपानी गांव में 6 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से निर्मित सेब ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस का उद्घाटन किया। यह आधुनिक सुविधा 5600 टन क्षमता की है और इसे एचपीएमसी के माध्यम से विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत निर्मित किया गया है। इस योजना की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी और अब इसे पूरा किया गया है। बागवानी के क्षेत्र में नई तकनीक का आगमन इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र…