एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। चोकानाला और नरैण बाहली के पास तकलेच-बाहली सड़क भूस्खलन के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। वहीं सरपारा सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, क्योंकि यहां भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त किन्नू, रूनपू और भगावट क्षेत्रों में भी बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवागमन में भारी परेशानी आ रही…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के टूटूपानी में वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (HPHDP) के अंतर्गत ₹6.72 करोड़ की लागत से निर्मित सेब ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस का उद्घाटन करने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्व भाजपा सरकार और स्व. नरेन्द्र बरागटा की दूरदर्शिता की देन है, जिसे अब कांग्रेस सरकार अपने नाम करने का प्रयास कर रही है। चेतन बरागटा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है और वह केवल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे व प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सरकारी भर्ती नियमों में बदलाव करने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किए गए संशोधित नियमों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ “भद्दा मजाक” किया गया है। रजत ठाकुर ने कहा कि अब नई भर्ती में सरकारी नौकरी शुरुआती 2 वर्षों तक प्रशिक्षण आधार (ट्रेनिंग बेसिस) पर दी जाएगी, जिसके बाद री-एग्जामिनेशन लेकर ही नियमित नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने इस नीति को युवाओं के प्रति सरकार की…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे मंडी। जिला मंडी में हाल ही में आई भीषण बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण 708 करोड़ रुपये से अधिक की निजी व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने बीती शाम डीआरडीए सभागार में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्रालय के उप सचिव कंदर्प वी. पटेल ने की। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल (शिमला) – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उपमंडल जुब्बल की रावीं पंचायत के ढाडी गांव में 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता को बधाई दी और क्षेत्र के साथ अपने गहरे भावनात्मक संबंध को साझा किया। शुराचली में विकास की बयार मंत्री ने बताया कि रावीं पंचायत सहित ढाडी, घुनसा, बकान, टुरान और प्रेमनगर में सड़कों को पक्का किया गया है। देशमालिया देवता मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि सावड़ा-मांदल-झगटान सड़क का मेटलिंग…