एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी/ शिमला। अब MBBS में दिव्यांगजन को दाखिला केवल उनकी दिव्यांगता प्रतिशतता के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी पाठ्यक्रम को पूरा करने की क्षमता के आधार पर मिलेगा। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (AMRU) ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए दिशा-निर्देशों को लागू करते हुए यह बदलाव किया है। केवल UDID कार्ड होना पर्याप्त नहीं होगा। जिला स्तर पर जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र अब मान्य नहीं हैं, क्योंकि उनमें केवल प्रतिशतता ही दर्शाई जाती है। 🩺 दिव्यांग छात्रों के लिए महत्वपूर्ण…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन के तहत ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में अब 606.70 करोड़ रुपये की एक व्यापक योजना के अंतर्गत 207.50 करोड़ रुपये विशेष रूप से डायग्नोस्टिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए जाएंगे। यह प्रयास प्रदेश के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया है, ताकि सरकारी अस्पतालों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में बारिश के कहर को देखते हुए अपने आप ही कमान संभाल ली है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला उपायुक्तों से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं। उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आम जनता, पर्यटकों एवं श्रमिकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने मंडी सहित पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर कभी भी खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है। उपायुक्त ने बताया कि ब्यास नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बांधों से अतिरिक्त जल छोड़ा जा सकता है। इससे निचले क्षेत्रों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में मौजूदा मानसून सीजन के दौरान उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने वर्षा, भूस्खलन, सड़कों की स्थिति, जनहानि, पशु हानि व अन्य नुकसान का विभागवार ब्यौरा लिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अब तक की प्रमुख क्षति विवरण: 11 लोगों की मौत (3 गिरने से, 1 डूबने से, 7 सड़क दुर्घटनाओं…