ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
मौसम

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

आनी(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के आनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कड़ाड़ पंचायत के पटारना गांव में भूस्खलन के कारण तीन मकान मलबे में दब गए। इस हादसे में दो महिलाएं मलबे में दबीं, जिनमें से शारदा देवी का शव ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया, जबकि लीलू देवी की तलाश जारी है। एक अन्य व्यक्ति को घायलावस्था में बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये, घायल को 2,500 रुपये और मकान क्षति पर 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ और तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा पैदल मार्ग से घटनास्थल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम वहीं किया गया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने विधानसभा सत्र छोड़कर मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। बुछैर पंचायत के खादवी गांव में भी कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सरट गांव में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। देउरी खड्ड के छनौट नाले में उफान आने से एक कार बह गई।

लगातार बारिश के चलते एनएच-305 पर आनी-लुहरी मार्ग बाधित हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। वहीं आनी-कुल्लू मार्ग फरेडनाला सहित अन्य स्थानों पर अभी भी बंद है। आनी-चवाई, आनी-तराला समेत कई ग्रामीण मार्ग भी अवरुद्ध हैं। क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन राहत और बहाली कार्य में सक्रिय रूप से जुटा है।

#AaniHeavyRain #AaniKulluRoadClosed #HimachalLandslide #HimachalWeatherAlert #LandslideInHimachal #NH305Blocked #PatarnaVillageIncident #RainDisasterInAani

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment