Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में अगले पांच दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने तेज बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों की तुलना में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 6 मई से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा और 10 मई तक कई जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट देखी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंबा/शिमला। हिमाचल में रविवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात भारी बारिश से ऊफान पर आए नाले में बहने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और करीब 150 भेड़-बकरियां भी बह गईं। राजधानी शिमला में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई। रामपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी में भी तेज बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग शिमला के अनुसार 5 मई को येलो अलर्ट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बहुमूल्य जल संपदा से राज्य को उसका पूरा हक मिलना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल से पानी बहकर पंजाब और हरियाणा जा रहा है, लेकिन इसके बदले हमें क्या मिल रहा है? उन्होंने एसजेवीएनएल का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कंपनी 67,000 करोड़ रुपये की हो गई है, लेकिन हिमाचल को इसका लाभ नहीं मिला। रविवार को न्यू शिमला सेक्टर-5 में 18 करोड़ रुपये की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  धर्मशाला। आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला रात को खेला गया, जिसमें लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने शानदार छह चौके और सात छक्के लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान श्रेयस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों की जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से 6 मई को रामपुर में जिला स्तरीय बिजली पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें रामपुर समेत किन्नौर जिले के बिजली बोर्ड कर्मचारी और पेंशनर्स भाग लेंगे। यह राज्य में इस तरह की पांचवीं पंचायत होगी, जिसमें बोर्ड के निजीकरण और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी के संयोजक लोकेश ठाकुर और सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की ओर से आयोजित की जा रही इन पंचायतों का मुख्य उद्देश्य बिजली बोर्ड में…

Read More