एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। पीजीआई में गर्मियों की छुट्टियां 16 मई से शुरू हो रही हैं और 15 जुलाई तक चलेंगी। छुट्टियों को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में 16 मई से 14 जून तक 50% फैकल्टी छुट्टी पर रहेगी, जबकि दूसरे चरण में 16 जून से 15 जुलाई तक बाकी फैकल्टी सदस्य छुट्टी पर जाएंगे। संस्थान ने पहले हाफ के लिए ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है और सभी विभागों के प्रमुखों (एचओडी) को 15 दिन के भीतर अपने विभाग की ड्यूटी लिस्ट तैयार कर संबंधित कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 5 जून…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। झाकड़ी, दत्तनगर, बिथल, नीरथ और किसान मजदूर भवन चाटी में सीटू से संबद्ध यूनियनों ने मई दिवस बड़े जोश से मनाया। इस अवसर पर मज़दूरों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार की मज़दूर, किसान और जन विरोधी नीतियों का विरोध करना है। सीटू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव अमित, मिलाप नेगी, दयाल भाटनू सहित कई मज़दूर नेताओं ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 8 घंटे के कार्य दिवस के अधिकार के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कामरेड एम. सिंगारवेलु को भी याद किया, जिन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामुपर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कक्षा जमा दो के छात्र हिमांशु को हेड बॉय और इसी कक्षा की छात्रा स्नेहा को हेड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त, आयुष को को-हेड बॉय और वैशाली को को-हेड गर्ल के रूप में मनोनीत किया गया। चयनित विद्यार्थियों ने अपने विचारों, नेतृत्व कौशल और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल रिटायर हो रहे किसी भी सरकारी कर्मचारी की कम्यूटेशन बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरवार को रिटायर हो रहे करीब 1500 कर्मचारियों को कम्यूटेशन की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम्यूटेशन रोकने की सिफारिश की है और इसकी फाइल उन्हें भेज दी गई है। इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट मीटिंग में विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। कम्यूटेशन के तहत रिटायर कर्मचारियों को उनकी पेंशन का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित शिमला दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है। राष्ट्रपति का 5 मई से 8 मई तक हिमाचल में रहने का कार्यक्रम था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं। उनका कार्यक्रम अटल टनल मनाली, आरट्रैक शिमला और आईआईटी मंडी में जाने का था। इन सभी स्थलों पर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा था।…