एआबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर वित्तीय वर्ष 2025–26 में शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों पर 15.85 करोड़ की राशि खर्च करेगी। परिषद की आय और खर्च को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। कुल बजट का 72 प्रतिशत भाग विकास कार्यों के लिए आवंटित किया गया है, जबकि 22 प्रतिशत वेतन, पेंशन और मेडिकल भत्तों पर खर्च होगा। बुधवार को परिषद की बजट बैठक नप अध्यक्ष मुस्कान चारस की अध्यक्षता में परिषद सभागार में आयोजित हुई। इसमें उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षदों और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जोर्डन की राजधानी अम्मान में 17 से 30 अप्रैल तक आयोजित लड़के और लड़कियों की अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीते। प्रतियोगिता में भारत के 30 होनहार खिलाड़ियों ने भाग लिया और देश का नाम गौरवान्वित किया। भारतीय दल ने 11 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ शानदार समापन किया। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि अनुशासन और समर्पण से पूरी दुनिया में भारत की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से एफिलिएटेड कॉलेजों में पढ़ाई महंगी हो गई है। कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 5% से 10% तक ज्यादा फीस चुकानी होगी। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। इस बार पीयू की ओर से दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह सेंट्रलाइज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड 64 कॉलेजों में सेंट्रल एडमिशन होंगे। तीन स्लैब में 5%, 7.5% और 10% फीस बढ़ोतरी की गई है। पहले फीस बढ़ोतरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो यमुनानगर। साढ़ौरा-कालाअंब रोड पर मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:15 बजे असगरपुर गांव के पास सैनी ढाबे के सामने हुआ, जब एक बेकाबू डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में पांच युवक सवार थे, जो हिमाचल प्रदेश से आए थे। हादसे में मरने वालों में हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर निवासी अतुल (22) और विशाल शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं, हरिपुरधार निवासी 30 वर्षीय महेंद्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 से 9 मई तक प्रस्तावित शिमला दौरे के मद्देनज़र जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में ठहरेंगी। बैठक में जिला दंडाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करें, ताकि राष्ट्रपति के आगमन में कोई कमी न रहे। लोक निर्माण विभाग को कल्याणी हेलीपैड से लेकर दी रिट्रीट तक के मार्गों की मरम्मत समेत राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाले सभी मार्गों पर बिजली की तारों की सुरक्षा…