एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित देनदारियों को 30 अप्रैल, 2025 से पहले पूरी तरह से जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पहली किस्त 28 अप्रैल तक जारी कर दी जाए और शेष राशि 30 अप्रैल तक वितरित की जाए। उन्होंने दोनों विभागों को बिल तैयार कर समय पर कोषागार में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि भुगतान में कोई देरी न हो। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम राज्य सचिवालय और सभी उपायुक्त कार्यालयों में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में मौन रख रहे हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के करशोली गांव में वीरवार देर रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हादसे के समय मकान मालिक विजय सिंह घर में अकेले सो रहे थे। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच खिड़की से आग की लपटें दिखाई देने पर विजय ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। डिजिटल युग ने जहां हमारी जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधियों ने तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोज निकाले हैं। ठगी के लिए डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन जैसे हथकंडे अपनाने के बाद अब शातिरों ने ठगी का नया तरीका निकाला। अब व्हॉट्सएप पर भेजी गई एक फोटो भी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। हाल ही में मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक व्यक्ति को व्हॉट्सएप पर भेजी गई एक फोटो पर क्लिक करने की कीमत 2 लाख रुपये चुकानी पड़ी। 🔍 क्या है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी और एसजेवीएन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक देर रात भद्राश में हुई। इसमें किसान सभा की ओर से प्रस्तुत 14 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। एसजेवीएन की ओर से मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन मिलने के बाद नौ दिन से चल रहा क्रमिक आंदोलन समाप्त कर दिया गया। किसान सभा के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने बताया कि जिन क्षेत्रों का सर्वे हो चुका है और जहां धूल व दरार की पुष्टि हुई है, वहां प्रभावित किसानों को मुआवजा जून…