नॉटिंघम (एजेंसी)। भारत ने इंग्लैंड को पहले महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 97 रन से करारी शिकस्त दी। स्मृति मंधाना की शानदार 112 रन की शतकीय पारी और श्री चरणी के 4 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 20 रन,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लारजी-सैंज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तलाड़ा गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिन पार्वती नदी में जा गिरी, जिसमें गर्भवती महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे, कार जैसे ही तलाड़ा गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण खो गया और कार करीब 30 मीटर गहराई में नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना सैंज पुलिस को दी गई, जिसके बाद एनडीआरएफ और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों (BA, BSc, BCom, शास्त्री) में प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी है। यह निर्णय छात्रों की मांगों को देखते हुए कुलपति के आदेश पर लिया गया है। एचपीयू के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह समय सीमा सरकारी और निजी सभी संबद्ध कॉलेजों पर लागू होगी। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाए। सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेजों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें राज्य मंत्रिमंडल ने लेवल-11 वेतनमान वाले पदों को ग्रुप-बी से ग्रुप-सी में पुनर्वर्गीकृत करने का निर्णय लिया। अब इन पदों पर केवल स्थायी (बोनाफाइड) हिमाचली ही आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया अब लोक सेवा आयोग की बजाय राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी। मल्टी टास्क वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी लोक निर्माण विभाग के लगभग 5000 मल्टी टास्क वर्कर्स का मासिक मानदेय 5000 से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया। गैर-सरकारी दुग्ध समितियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। लुहरी हाईड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायतों नीरथ, देलठ और करांगला के जनप्रतिनिधियों के साथ आज उप-मंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परियोजना के निर्माण से प्रभावित लोगों के मकानों, संपत्ति और फसलों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना था। बैठक में लोक निर्माण, कृषि और बागवानी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे करांगला और ग्राम पंचायत बड़ाच के घरों में आई दरारों व नीरथ और देलठ में फसलों के नुकसान का मूल्यांकन शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि प्रभावित किसानों और परिवारों को उचित मुआवजा…