एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर उतरने लगी है। शिमला के अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज, चमियाणा में प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी यूनिट की स्थापना की जा रही है। इस तकनीक के जरिए मरीजों को अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय सर्जरी सुविधाएं मिलेंगी। 28 करोड़ रुपये की लागत से एम्स दिल्ली की तर्ज पर खरीदा गया अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम चमियाणा पहुंच चुका है। जुलाई महीने में इसकी स्थापना प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद सर्जरी का…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर ने पोक्सो अधिनियम के तहत दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। न्यायालय ने अरविन्द उर्फ विक्की भलैंई पुत्र श्याम लाल निवासी गांव बटाली डाकघर कस्तोट तहसील रामपुर जिला शिमला को पाँच वर्ष साधारण कारावास व ₹10,000 का जुर्माना तथा विशाल भलैंई पुत्र श्याम लाल निवासी गांव बटाली डाकघर करतोट तहसील रामपुर को एक वर्ष साधारण कारावास और ₹2,000 जुर्माने की सजा सुनाई। इस बात की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने कि मामला दिनांक 06 अप्रैल 2023 से जुड़ा है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने आज ग़ज़ा में चल रहे इज़रायली जनसंहार के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए एक जोरदार प्रदर्शन किया और भारत सरकार से अपनी विदेश नीति में बदलाव कर फ़िलिस्तीन के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। इस प्रदर्शन को लोकल कमेटी रामपुर के सचिव कुलदीप सिंह, अमित, रंजीत ठाकुर और प्रेम चौहान ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 7 अक्टूबर 2023 से जारी इज़रायली आक्रमण को ‘जनसंहारी युद्ध’ करार देते हुए कहा कि इज़रायली सेना की बेरहम कार्रवाई में अब तक 56,077 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 51 प्रतिशत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। खंड विकास कार्यालय रामपुर के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष एवं सराहन वार्ड से सदस्य चंद्र प्रभा नेगी ने पंचायतों द्वारा जिला परिषद फंड के खर्च न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 का फंड अब तक कई पंचायतों में खर्च नहीं हो पाया है, जिससे स्पष्ट होता है कि पंचायत प्रधानों और सचिवों के बीच आपसी समन्वय की भारी कमी है। बैठक का उद्देश्य प्रधानों और सचिवों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना था, ताकि लंबित फंड का जल्द उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है। कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को सतर्क कर दिया है। इन दोनों जिलों में छोटे-बड़े 10 पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे विभाग को दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग 13 बेली ब्रिज की व्यवस्था कर चुका है। क्षतिग्रस्त पुलों के स्थान पर जरूरत अनुसार बेली ब्रिज लगाए जाएंगे। विभाग ने ऐलान किया है कि बाढ़ से कोई पुल टूटता है तो…