Author: ARB Times Desk

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने मानसून सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए अपने होटलों में 20% से 40% तक की छूट देने की घोषणा की है। यह विशेष ऑफर 15 जुलाई से 12 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। निगम के शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश पर्यटक स्थलों पर स्थित होटलों में यह छूट दी जाएगी। हालांकि, केलांग के होटल चंद्रभागा, काजा के द स्पिति, कल्पा के किन्नर कैलाश, होटल सुकेत, विल्ली पार्क, चंपक और हमीर होटल इस ऑफर से बाहर रहेंगे। विशेष छूट वाले होटल: 40% छूट: कसौली – रोस कॉमन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के सभी उपायुक्तों को सतर्क रहने और जनता की सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ राज्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों, खड्डों और नालों के किनारे रह रहे लोगों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), जो भारत का एकमात्र ऐसा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) है जिसके पास समर्पित अग्निशमन विंग है, एक राष्ट्रव्यापी अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। CISF स्थापना दिवस 2023 पर मिली थी 100 शहरों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी माननीय केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा CISF को देशभर के 100 शहरों के अग्निशमन कर्मियों को प्रशिक्षित करने का विशेष दायित्व सौंपा गया था। इसके पश्चात, CISF ने राज्य अग्निशमन सेवा कर्मियों के कौशल संवर्धन के लिए एक विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया। 2023-24 में 274 कर्मियों को प्रशिक्षण; 2025 में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शीघ्र पैलिएटिव देखभाल अभियान  शुरू करने की बात कही, इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित वृद्धजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पात्र लाभार्थियों की पहचान करें। इसके बाद आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट व सीएचओ की संयुक्त टीम चयनित लाभार्थियों की व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करेगी। यह कार्य अभियान शुरू होने के तीन माह के भीतर पूरा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि जीवन को संवारना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होना चाहिए। वे आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में आयोजित ‘शिमला के मेधावी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिमला जिला के 40 से अधिक स्कूलों के 450 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डाटा पर आधारित है, इसलिए इसका प्रयोग…

Read More