एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने होम स्टे नियम-2025 को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत राज्य में होम स्टे पंजीकरण और संचालन अब स्पष्ट दिशानिर्देशों के तहत होगा। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, महिला होम स्टे मालिकों को पंजीकरण शुल्क पर 5% अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जबकि पांगी क्षेत्र में 50% की विशेष रियायत मिलेगी। तीन साल के लिए एकमुश्त पंजीकरण कराने पर 10% अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। 60 दिनों में आवेदन की स्वीकृति या अस्वीकृति होगी। तय समय में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आज छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने यह ज्ञापन विश्वविद्यालय में छात्रों के जनवादी अधिकार, छात्रावास की समस्या, फर्जी शिक्षक भर्तियों, नई शिक्षा नीति और लंबित गैर-शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रस्तुत किया। प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांगएसएफआई के विश्वविद्यालय परिसर सह-सचिव कामरेड आशीष ने राज्यपाल से प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के बाद से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों की आवाज़…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुबाथू क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय एक युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। युवती ने कमरे में लगे पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सुसाइड का लाइव वीडियो करीब डेढ़ घंटे तक फेसबुक पर चलता रहा। युवती ने सुसाइड से पहले वीडियो में कहा, “मैं सबको छोड़कर जा रही हूं, मैं अपनी मर्जी से ये कर रही हूं। इसमें किसी की गलती नहीं है। मैं अपनी…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा जिलों के नालों में बाढ़ आने से अब तक 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं, जबकि 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। प्रशासन को आशंका है कि लापता लोगों की संख्या 15 से 20 तक हो सकती है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कांगड़ा के खनियारा में 6 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि हुई है। कुल्लू के सैंज के रैला बिहाल क्षेत्र में भी 3 लोग लापता हैं। बाढ़ ने एक निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट की मशीनरी को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का समापन आज बचत भवन में हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय “मनो-सामाजिक देखभाल” रहा। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आपदा के समय मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “आपदा के समय लोगों की मनोस्थिति को संभालना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे समय में एक-दूसरे का सहारा बनकर हम आपदा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। रेस्क्यू कार्यों में मनो-सामाजिक देखभाल बेहद जरूरी है।” उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की समेज त्रासदी…