Author: ARB Times Desk

 एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर्स ने सरकार से 11% लंबित महंगाई भत्ते की किश्तें शीघ्र जारी करने की मांग की। बैठक में रामपुर बुशहर, किन्नौर, आनी, निरमंड, कुमारसैन, कोटगढ़-खनेटी क्षेत्र के सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संघ की सदस्यता लेने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही सरकार तक अपनी आवाज प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने मंगलवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मज़दूरों को समय पर लाभ न मिलने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में सीटू शिमला ज़िला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष अमित, ज़िला अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव परमिंदर, उपाध्यक्ष रूप लाल व ओम प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं के लाभों से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई है। ⛈️ निचले इलाकों में जल भराव का खतरा इन जिलों के निचले क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शिमला सहित कई जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा के पालमपुर में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 145.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। यह प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की तानाशाही नीतियों और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ था। 25 जून 1975 को हुआ था लोकतंत्र पर हमला : हनी शर्मा एबीवीपी इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक षड्यंत्र के तहत संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर देश में आपातकाल लागू किया। बिना किसी चेतावनी के देश को तानाशाही के हवाले कर दिया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर से 12 ई-स्कूटरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ई-स्कूटर हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए हैं और प्रदेश के आठ जिलों में तैनात किए जाएंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य HIV, STI, टीबी और हेपेटाइटिस से ग्रसित मरीजों को घर-द्वार पर दवाइयों, जांच और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह पहली बार है जब प्रदेश में ऐसी सेवा शुरू की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति गुणवत्तापूर्ण उपचार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More