Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता पर आधारित एक अध्याय शामिल करने जा रही है। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान में भागीदार बनना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और दूसरों को भी इस विनाशकारी मार्ग से रोकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री अजित सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों को जीवन में सकारात्मक नशा—जैसे पढ़ाई, योग अभ्यास, खेलकूद, सामाजिक सहभागिता व नैतिक मूल्यों—को अपनाने की शपथ दिलाई, ताकि एक स्वच्छ और नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके, जो वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा सके। इस अवसर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। अंतर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय परिसर से पंजाब नेशनल बैंक (पी.एन.बी.) तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह रैली समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाकर ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज निर्माणाधीन पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत की जाए और यातायात बहाली सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने बताया कि सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पोवारी-शोंगटोंग बैराज के पास स्थित सड़क में दरारें आ गई हैं, जिस कारण इस मार्ग को अस्थायी रूप से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारु बनाए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला कर रहा है, इससे छुटकारा पाने के लिए प्रशासन, समाज, अभिभावकों और युवाओं को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संवाद ही समाधान है – बच्चों को अपने माता-पिता के साथ खुलकर बात करनी चाहिए, जिससे नशे की ओर उनका झुकाव रोका जा सके। उन्होंने छात्रों से…

Read More