एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत जिला प्रयोजन अधिकारी समग्र शिक्षा डायट शिमला द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य जयंती धीमान द्वारा किया गया था। इसके तहत पूरे सप्ताह भर में विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय भाषाओं के विविध रूपों से परिचय प्राप्त किया। इसमें पहाड़ी भाषा की वर्णमाला, गिनती, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान, लोक संगीत, नृत्य और लघु नाटिका जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और विरासत को जानने और समझने का प्रयास किया…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। आगामी सेब सीजन को लेकर शनिवार को मिनी सचिवालय रामपुर में आयोजित बैठक जोरदार बहस और टकराव के बीच संपन्न हुई। बैठक में सेब उत्पादकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच यूनियन की पर्ची काटने और ‘डाले’ की वसूली को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बैठक की शुरुआत में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को साझा किया और फिर सभी पक्षों से सुझाव मांगे। किराया दरों पर बनी सहमति: चंडीगढ़ रेट: ₹1.50 से बढ़ाकर ₹1.60 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल दिल्ली रेट: ₹0.90 से बढ़ाकर ₹1.00 प्रति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा रामपुर की ओर से 412 मेगावाट रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की बैठक आज किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई और आगामी 9 जुलाई को निरमंड में एक बड़े विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, जिला अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, महासचिव देवकीनंद व रणजीत ठाकुर ने कहा कि रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्ष 2014 से बिजली उत्पादन कर रहा है और प्रतिदिन करोड़ों की बिजली तैयार हो रही…
शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत परियोजनाओं और वितरित ऋण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि बैठक में ई-टैक्सी से संबंधित 2 पात्र मामलों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक जिला शिमला से इस योजना के तहत 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 ऑनलाइन माध्यम से किए गए हैं। शेष आवेदनों की औपचारिकताओं के पूरा होने पर अगली बैठक में निर्णय लिया…
ऊना। जिला ऊना के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और एडी वाइन्स के मालिक अनिल कुमार डोगरा के साथ 5.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला व्यवसायी की मृत्यु के करीब ढाई महीने बाद उजागर हुआ है, जब उनके बेटे उदय डोगरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक, अनिल डोगरा ने वर्ष 2015 में एक अखबार में क्लाको ग्रुप नामक कंपनी का कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने चेन्नई जाकर कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जहां उन्हें डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) दिखाकर भरोसे में लिया गया। आरटीजीएस के…