Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: माता-पिता बच्चों को समय देकर उनकी समस्याओं का करें समाधान – उपायुक्त

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 24, 2025Updated:November 9, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
बचत भवन शिमला में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

 

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 और स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ, अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), 1985 पर आधारित विशेष कार्यशाला का आयोजन बचत भवन शिमला में किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नशे और बाल संरक्षण को लेकर हर घर को वन स्टाॅप सेंटर की भूमिका निभानी होगी। उपायुक्त ने कहा कि आज के परिदृश्य में माता पिता बच्चों को समय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में मोबाईल थमा कर जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। हमें अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करना होगा। बच्चों के असली काउंसलर तो माता पिता होते है, जो पल-पल बच्चों को सही और गलत बातों के बारे में जागरूक करते है।

उन्होंने कहा कि शिमला में चिटटे के खिलाफ प्रशासन प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। शिमला पुलिस का भरोसा अभियान भी सफल हो रहा है। इस अभियान के तहत बड़े-बड़े अन्तर्राजीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया जा चुका है। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखती है। 

स्कूलों में एक दिन होगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में अब एक दिन निर्धारित किया जाएगा जिसमें शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बाल संरक्षण और मादक पदार्थों के बारे में जागरूक किया जाएगा । इस विशेष दिन प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि उक्त दिन सभी अभिभावक मौजूद रहे। 

बीमारी है नशा, इसका इलाज अस्पताल में संभव – डॉ प्रवीण भाटिया

कार्यशाला में रिर्सोसपर्सन डॉ प्रवीण भाटिया, उप चिकित्सा अधीक्षक, इंदिरा गांधी मेडिकल महाविद्यालय शिमला ने कहा कि नशा एक बीमारी है। जैसे हर बीमारी का इलाज संभव है, उसी तरह नशे का इलाज भी संभव है। लेकिन नशे का इलाज अस्पताल में ही संभव है। कुछ लोगों को लगता है नशे के आदि व्यक्ति घर पर ही दवाई खिलाने से नशा छोड़ देंगे लेकिन नशे के आदि लोगों को निरंतर निगरानी में रखकर ही इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि चिट्टा बहुत भयानक तरीके से हिमाचल प्रदेश में पांव पसार चुका है। हमारे पास रोजाना चिट्टे का सेवन करने वाले अस्पताल में पहुंच रहे है। अस्पताल और परिवारों के सहयोग से बहुत से लोग इस बीमारी से मुक्त भी हो चुके है। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां भी भारी तादाद में चिट्टे की आदि हो रहीं हैं। उन्हें हेपेटाईटिस ए,बी और सी हो रहा है। इसके अलावा अन्य कई बीमारियां भी होना शुरू हो गई हैं। लड़कियों को लेकर अभी समाज इतना जागरूक नहीं है। हमें लड़कियों को लेकर बेहद संजीदा होने की जरूरत है। नशे के आदि लोग अपराध को भी अंजाम दे रहे है।

चिटटे की एक डोज से ही हो रहे आदि – पुलिस अधीक्षक

कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि चिट्टे की एक डोज ही बच्चों और युवाओं को अपना आदि बना रही है। एक ग्राम डोज से दस व्यक्ति डोज ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टा ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार का नशा हो, वह स्वास्थ्य और समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि घरों में शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू आदि को सेवन अगर हो रहा है तो इस बात को हमेशा ध्यान में रखे की आपका बच्चा भी इसी आगोश में आ जाएगा। आपको स्वयं नशा छोड़ना होगा तब बच्चों को नशे से दूर रख सकते है। घरों में माता पिता के बीच के रिश्तों में पड़ी दूरियां, बच्चों की बुरी संगत, ऐसे कई कारण हैं जो बच्चों को नशे में धकेल रहे है। नशे के कारोबार में शामिल 90 फीसदी लोग युवा हैं और इसमें लड़कियां भी शामिल हैं। साधन संपन्न घरों के बच्चे नशे के चपेट में हैं। माता पिता के खातों से पैसों का लेनदेन करने चिट्टा खरीद रहे हैं। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी भी चिट्टे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि नशे के बारे में शिमला पुलिस के भरोसा अभियान का हिस्सा बन कर सूचनाएं दे। सभी स्वयं भी अनुशासन में रहे और बच्चों को अनुशासन में रहना सिखाएं। बाल संरक्षण को लेकर शिकायत समय पर करें। पुलिस कानून के मुताबिक हर मामले में कार्रवाई करती है।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर के एक होटल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Next Article Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल ने जानी दुग्ध संयंत्र और मशरूम प्लांट की कार्यप्रणाली
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 3 0
Users Today : 58
Total Users : 117230
Total views : 232695
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.