Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की सभी परियोजनाओं से प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत सभी जलविद्युत परियोजनाएं मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि बीबीएमबी की परियोजनाएं राज्य को कोई मुफ्त बिजली नहीं देतीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि बीबीएमबी परियोजनाओं की स्थापना से हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं और प्रदेश को उसके हिस्से का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोबिंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने 22 जून को अपनी वार्डन डॉ. सविता नेगी के निर्देशन में श्राई कोटी मंदिर का शैक्षणिक-सांस्कृतिक भ्रमण किया। डॉ. सविता नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्राएं इस छात्रावास में रह रही हैं। उन्हें स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर, देवी की मान्यता और क्षेत्रीय जीवनशैली से परिचित कराने के उद्देश्य से इस भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और स्थानीय लोगों से संवाद कर अनुभव…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 92वीं जयंती के अवसर पर आज रामपुर के राज दरबार परिसर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ वीरभद्र सिंह की पत्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। यह रक्तदान शिविर उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आगे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। भाजपा मंडल रामपुर ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस के अवसर पर बूथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बूथ मुनीश और बहाली में आयोजित हुआ, जहां पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।कौल सिंह नेगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट शिक्षाविद और मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। एसएफआई रामपुर इकाई ने आज आरटीओ रामपुर को बस स्टैंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पिछले दो वर्षों से बंद पड़े एटीएम और खराब पानी के कूलर के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उन पर पोस्टर चिपकाए। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि कॉलेज के छात्रों को बस पास बनवाने के लिए हर बार कक्षाएं छोड़कर बस स्टैंड आना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय परिसर में ही बस पास कैंप की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में दो…

Read More