List of Nodal officer for Monsoon season 2025 (2) लिंक पर क्लिक करें।
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला काफनू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गरीब, निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के बच्चों को घर-द्वार पर समावेशी शिक्षा का लाभ मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किन्नौर जिले में शिक्षकों के रिक्त…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड में एकदिवसीय संगठनात्मक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद उपस्थित रहे जबकि मुख्य प्रवक्ता के रूप में संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक करते हुए बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक दायित्वों को निष्ठा से निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने भी अपने जोशीले भाषण से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, जिला शिमला की बैठक का आयोजन पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर बुशहर के सभागार में किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह लक्टू को जिला शिमला का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जिला अध्यक्ष पद की घोषणा की। जिला महासचिव आकाशदीप ने जानकारी दी कि यह पद राज्य अध्यक्ष बनने के कारण रिक्त हुआ था, जिसे देवेंद्र लक्टू के चयन से भरा गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एक साथ दो डिग्री या डिग्री के साथ डिप्लोमा कोर्स करने की सुविधा देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे जुड़े नियमों को अधिसूचित कर दिया है। HPU के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम ने जानकारी दी कि यह सुविधा विवि परिसर, पीजी प्रोफेशनल संस्थानों और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगी। छात्र अब किसी भी संकाय से संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं,…