शिमला। HPAS Exam Conflict 2025 ने हजारों युवाओं को संकट में डाल दिया है। 29 जून 2025 को हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) प्रारंभिक परीक्षा, UGC-NET और IIT मंडी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा एक साथ होने से अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। HPPSC ने 19 जून को HPAS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए, लेकिन अभ्यर्थियों की तिथि बदलने की मांग को खारिज कर दिया। परीक्षा की टकराव के चलते कई युवा अपने वर्षों के परिश्रम और प्रयास को व्यर्थ जाते देख रहे हैं। UGC-NET के लिए ₹1200 शुल्क और महीनों की तैयारी के बावजूद छात्रों को एक परीक्षा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेशी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। “नशा छोड़ो–खेल खेलो” थीम पर आधारित इस आयोजन ने खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का मजबूत संदेश दिया। पांच मुकाबलों में से तीन में भारतीय मुक्केबाजों का सामना विदेशी खिलाड़ियों से हुआ, और सभी में भारत ने जीत दर्ज की। दो मुकाबले भारतीय मुक्केबाजों के बीच हुए, जिनमें भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। रविवार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। आंगनबाड़ी वर्करज़ एवं हेल्परज़ यूनियन (संबंधित सीटू) का जिला शिमला सम्मेलन सीटू कार्यालय, किसान मजदूर भवन, चिटकारा पार्क, कैथू शिमला में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, अजय दुलटा, रमाकांत मिश्रा, बालक राम, अमित कुमार, सुनील मेहता, हिमी देवी, विवेक कश्यप, राम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर 9 जुलाई को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया, जिसके दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे और जिला शिमला के शिमला, रामपुर, रोहड़ू, कुमारसैन, सुन्नी व ठियोग में विशाल प्रदर्शन होंगे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो दियोट सिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जे.बी.डी. शाम बाड़ी कमेटी, जालंधर द्वारा आयोजित भव्य भक्ति संध्या में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस आयोजन की नींव रखने वाले स्वर्गीय ओंकार नाथ मेहता को इस अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यह आयोजन जालंधर धर्मशाला दियोट सिद्ध में किया जाता है, जिसे अब मनोज मेहता पूरी श्रद्धा से आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव राणा, प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ‘सम्मान वर्ग’ में 48 विद्यालयों के 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए वर्तमान और पूर्व के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ समाज को यह संदेश…