एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में करोड़ों की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चामशु पुल का शिलान्यास किया।पुल के बनने से रावीं, भोलाड़ और मांदल पंचायतों के निवासियों सहित पब्बर नदी के समीप रह रहे किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। अंटी सभाड़ से धारकोटी सेरटी सड़क का लोकार्पण शिक्षा मंत्री ने 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित “अंटी सभाड़” से…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल, दत्तनगर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस पावन अनुष्ठान में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती डॉ. मुक्ता चौहान, मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहीं। हवन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने वेद मंत्रों का सामूहिक उच्चारण करते हुए अग्नि में श्रद्धा और भावपूर्ण आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पूरे सत्र में निष्ठा और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में 4 अप्रैल को उपमंडल स्तरीय मॉकड्रील का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। एसडीएम रामपुर ने बताया कि इस मॉकड्रील का उद्देश्य आम जनता को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह अभ्यास किया जा रहा है, ताकि लोगों को आपदा की स्थिति में उचित कदम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो झाकड़ी । एसजेवीएन की प्रमुख 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन दर्ज किया। इससे पहले, तीसरा उच्चतम रिकॉर्ड 7313.784 मिलियन यूनिट (2015-16) था, जबकि पहला और दूसरा उच्चतम रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट (2011-12) और 7445.431 मिलियन यूनिट (2019-20) है। उल्लेखनीय कीर्तिमान: एकल-दिवसीय रिकॉर्ड: 13 अगस्त 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट मासिक उत्पादन: जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट त्रैमासिक रिकॉर्ड: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट तेज डिज़ाइन ऊर्जा उपलब्धि: 1 दिसंबर 2024…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने “सुरक्षित तट, समृद्ध भारत” थीम पर आधारित अपनी ऐतिहासिक पहल “ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन 2025” का भव्य समापन कन्याकुमारी में किया। 6,553 किलोमीटर की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में 11 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया, जिसमें 125 समर्पित साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें 14 महिला बल सदस्य भी शामिल थीं। इस अभियान के दौरान 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में भाग लिया। आरंभ और समापन समारोह7 मार्च 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साइक्लोथॉन को तमिलनाडु के तक्कोलम स्थित राजदित्य चोल…