Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एवं एन्वायरमेंट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बुशहर की संस्कृति पर आधारित महिला मंडलों की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ जागरूकता फैलाई। बीते चार वर्षों से एसोसिएशन पारंपरिक शोभायात्रा का आयोजन कर रहा है, जिसमें हर साल नई सोच के साथ रामपुर उपमंडल के महिला मंडल भाग लेते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुशहर की प्राचीन परंपराओं को बढ़ावा देना है, साथ ही सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना भी इसका अहम हिस्सा है। इस वर्ष की रैली को डीएसपी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी। मुख्य बाजार से दरबार परिसर तक निकली इस शोभायात्रा में देवी-देवताओं ने नगरवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए देवताओं को नजराने अर्पित किए। शोभायात्रा की भव्यता: 11 बजे से हुआ शुभारंभ रविवार सुबह करीब 11 बजे देवी-देवताओं की शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे देवलु इस यात्रा में शामिल हुए और देव वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों के बीच नाचते-गाते राज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राज दरबार रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला शनिवार को देवी-देवताओं के आगमन के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस मेले में 25 से अधिक देवी-देवता भाग ले रहे हैं। राजदरबार परिसर में आयोजित पारंपरिक मेले में देवता साहब बसाहरू, गसो और जाख सबसे पहले पहुंचे। इसके अलावा मेले में लक्ष्मी नारायण देवता दरकाली, दोगणू महाराज लालसा, जिशर देवता खड़ाहण, खंटू देवता सेरी मझाली, महासू देवता थेडा, पंचवीर बरांदली देवता, देवी दुर्गा बाड़ी,  छोटू देवता कीम, कालेश्वर देवता देवठी, चंभू कशोली, पंचवीर झलैर, पंचवीर कमडाली, डाबर कुंडू चाटी, नव दुर्गा श्राइकोटी, शनेरी, शिंगला, डंसा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोकुमारसैन। पुलिस थाना कुमारसैन में 117 पेटी अवैध शराब बरामद करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विकास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब वे अपनी टीम के साथ लुहरी की ओर गश्त पर थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने विनोद कुमार (पुत्र बाबू राम), निवासी गांव कनेल, डाकघर तेब्बन, तहसील करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश (उम्र 27 वर्ष) के कब्जे से उसकी बोलेरो पिकअप (HP30-5690) में विभिन्न ब्रांडों की 117 पेटी अवैध शराब बरामद की। विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुराना कांगड़ा स्थित समेला पुल के पास बनेर खड्ड में शुक्रवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक पंजाब के लुधियाना का निवासी था और वह अपने कुछ साथियों के साथ माता बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद ये सभी युवक बनेर खड्ड में नहाने के लिए उतरे थे, जहां एक युवक गहरे पानी में चला गया। काफी समय तक युवक का कोई पता नहीं चला, तो उसके साथियों ने शोर मचाया और आसपास के स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो…

Read More