एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के सांगला तहसील स्थित बेरिंग नाग मंदिर परिसर में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित बैठक स्थल का लोकार्पण किया तथा 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित अठारो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मंत्री ने कहा कि किन्नौर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति हमारे सामाजिक ताने-बाने की पहचान है, जिसे सहेज कर रखना हम सभी का संयुक्त दायित्व है। उन्होंने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई के तहत गोद लिए गए शौचालय में सफाई को सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता सामग्री आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त, दत्तनगर में आवासीय परिसर के निकट स्वच्छ लक्षित इकाई-1 (CTU-1) पर भी स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभियंता विकास मारवाह ने कहा कि इस तरह की पहल से न केवल छात्रों और शिक्षकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, अपितु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बंजार। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के देहूरी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बंजार विकास खण्ड की 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं के खातों में अप्रैल 2025 से जून 2025 तक की तीन माह की सम्मान राशि—प्रत्येक को 4500 रुपये की दर से कुल 1 करोड़ 71 हजार रुपये—हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि घरेलू कामकाजी महिलाओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बंजार/कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विकास खंड के देहूरी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बंजार में सीबीएसई बोर्ड आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और 10,000 लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है और चुनावी लाभ के लिए ₹5000 करोड़ की रेवड़ियां बांटीं। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार एनजेएचपीएस द्वारा 16 से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नाथपा डैम रिज़र्वायर में नाव की सहायता से जलाशय की सफाई की गई, जिसका उद्देश्य “स्वच्छ नदी” के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। इसके अतिरिक्त, गांव झाकड़ी के वार्ड नंबर 9 में सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल झाकड़ी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने हेतु प्रेरित करने के…