एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उप-मंडल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन को देखते हुए आपदा प्रबंधन के तहत एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, रामपुर में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष नंबर 01782-233002 है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष आपदा या किसी भी प्रकार के नुकसान की स्थिति में जनता से सूचना प्राप्त करने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए गठित किया गया है। नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारियाँ निम्नलिखित अधिकारियों को सौंपी गई हैं: अंकित चौहान, क्लर्क…
Author: ARB Times Desk
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से लंबे समय बाद आखिकार भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। सरकार की ओर से नए सिरे से गठित राज्य चयन आयोग ने सबसे पहले प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 937 पदों को अधिसूचित किया है। इन पदों में आर्ट्स के 425, नॉन-मेडिकल के 343 और मेडिकल के 169 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जहां पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। यह पूरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में अफसरशाही में अनुशासनहीनता और आपसी टकराव को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) गृह ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. अतुल वर्मा और शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही ओंकार शर्मा से सभी विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। राज्य सरकार ने डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि एसपी सोलन गौरव सिंह को शिमला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जमा एक एवं जमा दो के विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चंद्रिका शर्मा ने किशोरावस्था के महत्व पर प्रकाश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अवेरी गाँव में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत स्वच्छता को बढ़ावा देना था। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार, रामपुर एचपीएस द्वारा 16से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अवेरी गाँव में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंडल अवेरी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान गाँव में गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निष्पादन किया गया।…