Author: ARB Times Desk

शिमला। सुरजीत सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल है। आम आदमी पार्टी की मांगें: मौत की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त जांच हो। दोषियों को, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कठोर सजा मिले। सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर उत्पीड़न…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौरराजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत पूह में वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर वन अधिकार समितियों का गठन कर कार्य को ज़मीनी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रही है, जिसका प्रमाण वन अधिकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी, चमियाणा के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की भावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 20 वर्षों से अधिक पुरानी मशीनों और उपकरणों को बदला जाएगा। रोबोटिक सर्जरी व अत्याधुनिक एमआरआई मशीनों की शुरुआत सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 06 जून, 2025 को जिला शिमला के बनूटी, विकास खण्ड टुटू में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खेल मैदान बनूटी, बी.डी.ओ. कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देविंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश करेंगी। आवेदन की प्रक्रियामेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और उपलब्ध पदों की सूची आवेदक विभागीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) के निदेशक एवं प्राचार्य हिमांशु मोंगा को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें कई छात्राओं ने प्राचार्य पर अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यौन उत्पीड़न समिति ने 21 अप्रैल से जांच शुरू की थी। इस तीन सदस्यीय महिला समिति ने कॉलेज की लगभग तीन दर्जन छात्राओं से बातचीत की और उनके द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जैसे मैसेज आदि की भी जांच की। रिपोर्ट में…

Read More