एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को शिमला जिले के जुब्बल उपतहसील स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल गिरिगंगा में जल स्रोत के पुनरुद्धार अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यहां सफाई के लिए श्रमदान कर वन और जल संरक्षण की पर्यावरणीय पहल को आगे बढ़ाया। राज्यपाल ने गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग व एस.डी.आर.एफ. के तत्वावधान में स्थानीय महिला मण्डलों के सहयोग से आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान कर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महिला मण्डलों को पौधे भेंट किए और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर, पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रधानों, सचिवों और एफआरसी (वन अधिकार समिति) सदस्यों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के बारे में जागरूक किया गया। यह शिविर वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत जागरूकता और क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम उन अन्य परंपरागत वन निवासियों या समुदायों को अधिकार देता है, जो 13 दिसंबर 2005 से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना द्वारा देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक टोली टीम सुर मंदिर रामपुर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायक दीपक मेहता, टीआर कश्यप, यश कश्यप, गायिका रमना भारती और विनेश जोशी ने अपनी स्वर लहरियों से समां बांधा। इस भव्य कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष सहित अनेक अधिकारी और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों को सरल, सुगम और सुव्यवस्थित सुविधाएं देने हेतु ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सांगला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह पहल सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक अनुकरणीय प्रयास है। नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ देने हेतु प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। सांगला, बटसेरी, रक्छम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (SDRF) के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लगभग ₹100 करोड़ के तीन प्रस्ताव SDRF पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। अब ये प्रस्ताव सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए भेजे जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और SDRF का प्रयोग उन क्षेत्रों में किया जाता है, जो आपदा से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। शिमला शहर के नालों का चैनलाइजेशन – ₹85 करोड़बरसात में नालों…