रामपुर बुशहर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को रामपुर बुशहर से सटे कुल्लू जिले के जगातखाना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। बीते दिन क्षेत्र के दो नालों में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। नेगी ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान 09 वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 13 अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज शिमला में शहर के निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। जिसमें बढ़ाए गए बस पास किराए सहित अन्य समस्याओं को उप-मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उप-मुख्यमंत्री ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों को महत्व देते हुए विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिए। उप-मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहले बस पास के लिए दो स्लैब थे। पहले स्लैब में 5 किलोमीटर तक 1800 रुपये और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 2500 रुपये निर्धारित किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब इसमें सुधार करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा लम्बित धनराशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को वर्ष-2032 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर रही है और वर्तमान योजनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश सरकार की पर्यटन, हरित ऊर्जा, विद्युत और अन्य क्षेत्रों में की गई पहल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय राहत कार्यों की तत्परता और समन्वय की जांच करना था। ड्रिल के दौरान यह परिकल्पना की गई कि न्यायालय परिसर में भूकंप आने के कारण 300 लोग सभागार में फंस गए और कुल 800 लोग प्रभावित हुए। इस दौरान 5 लोग घायल भी हुए। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ के 30, एसडीआरएफ के 10, अग्निशमन विभाग के 6 सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मचारी शामिल थे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत परियोजना में एसजेवीएन लिमिटेड का 38वां स्थापना दिवस उत्साह, सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया। यह परियोजना एसजेवीएन की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है और राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस आयोजन में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “पीपल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” के अंतर्गत 08 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा…