Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।रामपुर से सटे कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल की जगातखाना पंचायत में आज देर शाम हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी। पंचायत के दोनों नालों में अचानक आई बाढ़ से दस से अधिक गाड़ियाँ बह गईं। प्राप्त सूचना के अनुसार चार गाड़ियाँ सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गई हैं, तीन गाड़ियाँ जगातखाना में पड़ी हैं, जबकि कई अन्य गाड़ियाँ मलबे में दब गई हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते दोनों नालों में अचानक बाढ़ आ गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की विशेष बैठक शनिवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव विदित कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी भी बैठक में शामिल रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 मई को शिमला के पीटरहॉफ में होने वाली ‘जय हिंद रैली’ की तैयारियों पर चर्चा करना था। इसमें रामपुर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विदित कुमार चौधरी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल द्वारा शनिवार को रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में स्थानीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाना तथा सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करना रहा। भाजपा नेता कौल सिंह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना, जो देश की सबसे बड़ी भूमिगत परियोजना है, में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा कुमार ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन उन वीरों को समर्पित रहा जिन्होंने परियोजना के निर्माण एवं संचालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र चांगों गांव की 28 वर्षीय छोंजिन अंगमो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट को फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छोंजिन अंगमो भारत और विश्व की पहली दृष्टिबाधित महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। यह उपलब्धि न केवल उनके जीवन की एक बड़ी सफलता है, बल्कि दृष्टिबाधित और विकलांग लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। छोंजिन अंगमो का संघर्ष और सपनों की उड़ान छोंजिन अंगमो ने बताया कि उनका माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना बचपन से ही…

Read More