एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPIM] की लोकल कमेटी द्वारा शिमला में प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई भारी वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रबंधक निदेशक के माध्यम से उप-मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि न्यूनतम किराया 10 रुपये करने और किराए में 15% की वृद्धि से आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। विशेषकर निजी स्कूलों के छात्रों के लिए लगाई गई बसों के किराए में तीन गुना बढ़ोतरी (₹600 से ₹1800 प्रति माह)…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला सुशासन सूचकांक (गुड गवर्नेंस) के अंतर्गत शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिमला जिला को राज्य में अग्रणी बनाने के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिला सुशासन सूचकांक में आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा आर्थिक प्रदर्शन जैसे आठ मूल विषय शामिल हैं। इन विषयों को 19 मुख्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय की आशा जगी है और मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कौल सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत से ही सरकार ने मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विपक्ष, पीड़ित परिवार और प्रदेश की जनता शुरू से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर में शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 (वन अधिकार अधिनियम) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर समिति सभागार में किसान बागवान यूनियन रामपुर के अध्यक्ष बिहारी सेवगी की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए यूनियन के कार्यकर्ताओं को वन अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस कानून के तहत पारंपरिक रूप से जंगलों में रहने वाले लोग अब अपनी जमीन के मालिक बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को जंगल की जमीन से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड व एमएड संस्थान, नोगली द्वारा छात्रों के लिए किन्नौर व लाहौल-स्पीति का पाँच दिवसीय समृद्ध शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्रों को हिमालयी क्षेत्र की सांस्कृतिक, भौगोलिक व जैव विविधता से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। इस दौरान छात्रों ने किन्नौर, काजा, विश्व के उच्चतम गांव कोमिक, दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस हिक्किम, और रात के समय मिल्की वे के दर्शन के लिए प्रसिद्ध लांग्जा का दौरा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने किब्बर, की मोनेस्टरी, एशिया के सबसे ऊंचे पुल छिछिम, पिन वैली, विश्व…