एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में लंबे इंतजार के बाद विज्ञान भवन और अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ हो गया है। इससे बीएससी और एमएससी के छात्रों को काफी राहत मिली है। जैसे ही बीएससी की कक्षाएं शुरू हुईं, छात्रों ने नई सुविधाओं का लाभ उठाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि इस भवन की आधारशिला वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा रखी गई थी। इसे पूरा होने में करीब दस साल लग गए। इन वर्षों में छात्रों को पुरानी लैब में सीमित संसाधनों के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई जांच होगी। शुक्रवार सुबह न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की जांच टीम में हिमाचल कैडर का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। अदालत ने कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शिमला पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। कोर्ट ने शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंप…
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ढाई साल के मासूम मानविक की गले में बादाम फंसने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बच्चा खेलते-खेलते रसोईघर पहुंचा और वहां रखे भीगे बादाम में से एक निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मानविक की मां नेहा घर का काम कर रही थीं और पिता मनदीप सिंह बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बच्चा अकेले ही रसोईघर में चला गया। वहां रखी कटोरी से बादाम उठाकर निगलने की कोशिश की और गले में फंस जाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मेहरूवाला गांव में बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गई बिजली बोर्ड की टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दो कनिष्ठ अभियंता (जेई) घायल हो गए जबकि एक लाइनमैन के कपड़े फाड़ दिए गए। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। घटना गुरुवार सुबह की है जब बिजली बोर्ड उपमंडल पुरुवाला के जेई कुशल भाटिया और पीयूष ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम ने सीएम हेल्पलाइन 1100 पर मिली शिकायत के आधार पर गांव मेहरूवाला में बिजली चोरी की जांच शुरू की।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कंबल के नीचे हाथ डालकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में गुस्साए…