एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और मंत्रालय में अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रही धनराशि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने औहर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया और कहा कि राज्य सरकार इसे एक प्रमुख जल क्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है। उन्होंने यह…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2025 के दौरान इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इस बार पहली बार डोडरा क्वार के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 55 स्कूल भाग लेंगे जिनमें 35 सरकारी और 20 निजी स्कूल शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल से 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनमें लड़के और लड़कियों की संख्या समान रहेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जून तक किया जाएगा। डोडरा क्वार क्षेत्र के बच्चों के लिए यह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहायता पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना, अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और उपकरणों की आपूर्ति के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने पहाड़ी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते योजनाओं में मानदंडों में ढील देने और लंबित धनराशि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन अपने 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने वीरवार को ‘स्वस्थ भारत’ थीम पर मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को बढ़ावा देना और स्वच्छता पखवाड़ा तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह की सराहना की और सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा ‘स्वस्थ भारत’ के विज़न में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सोच लिटरेरी सोसाइटी ने बागा सराहन, निरमंड में एक अनोखे “ग्रीन क्लास रूम इनिशिएटिव” कार्यक्रम “लिटरेचर मीट्स नेचर” का सफल आयोजन किया। इस अभिनव पहल ने साहित्यिक अन्वेषण को प्राकृतिक आनंद के साथ जोड़ा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से सीखने का एक बेहतरीन अवसर रहा। प्रतिभागियों को न केवल स्थानीय वन्यजीवों की खोज करने का मौका मिला, बल्कि उन्होंने प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देखा और उसकी सराहना भी की। प्रकृति से जुड़े संरक्षणात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों…