Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल दुग्ध उत्पादन संघ का अधिवेशन किसान मजदूर भवन, चाटी में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में रामपुर, निरमंड, ननखड़ी, कोटगढ़, आनी, छतरी और करसोग क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। बैठक में दुग्ध उत्पादकों को आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई तथा 30 जून 2025 को दत्तनगर में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर किसान सभा के राज्य प्रतिनिधि डॉ. ओंकार शाद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दूध उत्पादकों को सरकार की नीतियों के कारण घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर ने नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर तीन में सर्कल स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षद प्रीति कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सीडीपीओ शशि ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले 15 आंगनबाड़ी केंद्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक से दो माह की नवजात बच्चियों को उनकी माताओं के साथ आमंत्रित किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन, संबंधित सीटू ने 27 मई की रात आठ बजे से शुरू हुई एक दिन की हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया है। श्रम कानूनों के उल्लंघन, न्यूनतम वेतन, एफसी कर्मचारियों की प्रताड़ना और अन्य मांगों को लेकर की गई इस हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं पूर्णतः ठप रहीं। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में यूनियन द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेतृत्व ने सभी ड्राइवरों और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सीटू प्रदेश महासचिव प्रेम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र कृतम सिंह ने मार्च 2025 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 94% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कृतम सिंह तहसील रामपुर के 12/20 क्षेत्र के ढिबरी गांव का निवासी है। उसके पिता  राजेंद्र सिंह और माता मीना देवी कृषक हैं। अपनी सफलता का श्रेय कृतम ने अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता और समस्त शिक्षकगणों को दिया। कृतम सिंह ने बताया कि उसका सपना एक एचएएस या आईएएस अधिकारी बनकर समाज की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बागवानी विभाग, विकास खंड रामपुर, जिला शिमला द्वारा “प्राकृतिक खेती कुशल किसान योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किसानों को रासायन मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल खेती की तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत काशापाट के बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत और घन जीवामृत जैसे प्राकृतिक खेती के घटकों के निर्माण व उपयोग के साथ-साथ उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में प्राकृतिक…

Read More