ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेशएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिसंबर, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिला में दो परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया है, इनमें से 12 मेगावाट क्षमता की एक परियोजना गोंदपुर बुल्ला और 11 मेगावाट क्षमता की परियोजना लमलाहड़ी उपरली में स्थित है।उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, इनमें नालागढ़ के सनेड में 13 मेगावाट, बड़ा बरोट में आठ मेगावाट और दभोटा माजरा में 13 मेगावाट…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला सहित जिला कुल्लू के सभी मंदिरों में एक माह बाद आस्था का सैलाब उमड़ा। एक माह से बंद हुए मंदिरों को बुधवार काे पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया है और देवता साहब जाख रचोली के मंदिर में दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी। एक माह के स्वर्ग प्रवास के बाद देवता साहब रचोली, बसाहरू, गसो, डंसा, कुमसू, शोली और दरकाली सहित सभी मंदिरों के देवी देवता लौट आए हैं। जबकि मकर संक्राति के दिन परपंरा अनुसार सभी देवी देवता की इंद्र की सभा में भाग…
बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के पदाधिकारियों के साथ रामपुर के उभरते बॉक्सिंत खिलाड़ीएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। बुशहर बॉक्सिंग क्लब की विशेष बैठक परिधि गृह रामपुर में अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में रामपुर की विभिन्न बॉक्सिंग एकेडमियों और बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सर और सदस्यों को टीशर्ट किट वितरित की। इस बात की जानकारी देते हुए तिलक राज शर्मा ने बताया कि ये सभी टीशर्ट किट हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र स्तान और पंजाब से संबंध रखने वाले मोहिंदर द्वारा प्रायोजित की गई। उन्होंने कहा कि ये सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों को उनका मनोबल बढ़ाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के जिला स्तरीय फाग मेले के अवसर पर बुशहर स्पोर्टस, कल्चरल एंड ऐनवारमेंट ऐसोसिएशन द्वारा बुशहर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए ऐसोसिएशन ने तैयारियों शुरू कर दी है और लोगों के मनोरंजन के लिए तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी और महानाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी। एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल सोनी ने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्निवाल में बुशहर रियासत की संस्कृति की झलक देने को मिलेगी। इस बार भी वॉइस आफॅ बुशहर के साथ साथ मिस बुशहर का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 6 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। विवि से संबद्ध सरकारी, निजी और दूरवर्ती शिक्षण संस्थानों (सीडीओई) में संचालित बीएड कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले ये परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, लेकिन प्रशिक्षुओं की टीचिंग प्रैक्टिस और कुछ परीक्षार्थियों की नेट परीक्षा को देखते हुए तारीख आगे बढ़ा दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स (बीए, बीएससी, बीकॉम…