एआरबी टाइम्स ब्यूरोरिकांगपिओ। जिला किन्नौर की सांगला तहसील से संबंधित अधिवक्ता प्रताप नेगी को प्रदेश सरकार ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जिला किन्नौर का चेयरमैन नियुक्त किया है। जिससे सांगला सहित पूरे किन्नौर वासियों में खुशी लहर है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सहित पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यावाद किया है। इससे पूर्व वे वर्ष 2001 में रामपुर महाविद्यालय में परिसर अध्यक्ष, 2002 से 05 तक विश्व विद्यालय में महासचिव, 2009 से 2019 तक जिला किन्नौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी रोहड़ू…
Author: ARB Times Team
2017 में बनकर हुआ तैयार, नहीं हो पाया अभी तक शुरूएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में बने स्पोटर्स हॉस्टल को दौरा करने खेल विभाग शिमला से विशेष टीम वीरवार को दत्तनगर पहुंची थी। वर्ष 2017 में बन कर तैयार हो चुके हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम आज दिन तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि इसमें 25 युवक और 25 युवतियों को हर वर्ष वालीबॉल और बॉक्सिंग में प्रशिक्षण दिया जाना है। शिमला से आई टीम में एडिशनल डायरेक्टर खेल विभाग, जिला खेल अधिकारी व कोच और लोनिवि रामपुर एसडीओ शामिल रहे और स्थानीय स्तर पर दत्तनगर पंचायत प्रधान राजेंद्र…
ठियोग की सरीवन पंचायत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना ठियोग द्वारा सरीवन पंचायत के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ ठियोग जगदीश कंवर और सुपरवाइजर ठियोग ब्लॉक और आंगनवाड़ी वर्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई और बेटी है अनमोल योजना, शुभ शिक्षा योजना, नारी शक्ति, सुख आश्रय, मुख्य मंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, मानव तस्करी आदि जैसी योजनाओं के बारे विस्तार से…
अनिकेत मदारू को सम्मानित तक उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के एनएसएस स्वयंसेवक अनिकेत मदारू दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर वापस लौट आए हैं। महाविद्यालय पहुंचने पर उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी द्वारा उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।अनिकेत ने इस परेड में भाग लेकर महाविद्यालय और जिला शिमला का नाम रोशन किया है। वह राजकीय महाविद्यालय रामपुर के पहले एनएसएस स्वयंसेवक हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।उप प्राचार्य कहा कि यह न केवल अनिकेत के लिए, बल्कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पदम स्कूल रामपुर बुशहर के खेल मैदान में 8 और 9 फरवरी को नेशनल लेवल की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते आयोजक। इस आयोजन में देश के 15 राज्यों से 100 से अधिक MMA फाइटर्स भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगा, जबकि 9 फरवरी को मुकाबले सुबह से रात 10 बजे तक चलेंगे। विजेताओं को मेडल के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के मुख्य उद्देश्य रामपुर के युवाओं को MMA से जोड़ना और…