एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पूर्व भाजपा सरकार ने ननखड़ी क्षेत्र को लोनिवि का मंडल और उप मंडल दिया था। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही इसे डि नोटिफाई किया गया, लेकिन दो वर्ष बाद कांग्रेस सरकार का दोबारा से ननखड़ी को लोनिवि का मंडल और उप मंडल देना साफ दर्शाता है कि भाजपा द्वारा लिया गया निर्णय जनहित में था।रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ननखड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार व रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले पूर्व सरकार के समय में खुले संस्थानों को बिना सोचे…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। गणतंत्र दिवस अवसर पर, केंद्रीय अन्वेषणब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत बलदेव कुमार को सराहनीय सेवा के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बलदेव कुमार पुत्र कायत राम कपूर और माता दिलावरी कपूर, गांव सुधा, ग्राम पंचायत सरपारा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2002 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कांस्टेबल के रूप में सेवा की शुरुआत की। 2007 में, वह प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए, और 2010 में उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। राज्य सरकार जल्द ही सरकारी क्षेत्र में 25 हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी। सभी प्रकार की योग्यता वाले युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बैजनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने की एक सीमा होती है, लेकिन कांग्रेस सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ढृढ़संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एलीमेंट्री एजुकेशन डिपोर्टमेंट में दो साल में 3 हजार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में धर्मशाला में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य राज्य के नागरिकों के कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है। जिसमें लोक निर्माण विभाग का पुनर्गठन कर ननखड़ी को लोनिवि का नया मंडल बनाने पर मोहर लगी है। इसके अतिरिक्त कैबिनेट की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए है।आपदा राहत पैकेजमंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए शुरू किए गए विशेष राहत पैकेज को कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित…
एआरबी टाइम्स, ब्यूरोशिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को कौशल विकास भत्ता योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सरस्वती कंप्यूटर सेंटर चौपाल को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर में 160 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गयी है जिसमें 3 कोर्स के माध्यम से छात्र प्रशिक्षण लेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में योजना के अंतर्गत 41 केंद्रों को अनुमोदित किया गया है जहां पर छात्र विभिन्न कोर्स के माध्यम से अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। …