एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में Himachal High Court ने फिलहाल भर्ती पर रोक लगा दी है। अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए राज्य सरकार से तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामला संगीत शिक्षक के पद के लिए निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में संगीत विषय के लिए TET आयोजित नहीं किया जाता, इसके बावजूद दूसरे राज्यों से TET पास करने वाले हिमाचली अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Himachal High Court ने पत्नी के गुजारा भत्ते में बढ़ोतरी को चुनौती देने वाले 78 वर्षीय पति को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने फैमिली कोर्ट सरकाघाट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें पत्नी को मिलने वाले मासिक गुजारा भत्ते को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किया गया था। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल और न्यायमूर्ति योगेश जसवाल की खंडपीठ ने पति की आपराधिक समीक्षा याचिका खारिज करते हुए कहा कि 15 साल बाद गुजारा भत्ते की राशि बढ़ाकर 3,500 रुपये करना किसी भी तरह अत्यधिक नहीं कहा जा सकता।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पठानकोट निवासी ज्योति और अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले थे। हनुमान मंदिर के पास बेकाबू हुई बाइक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक…
♈ 1. मेष राशि (Aries): आज मन दिनचर्या और सेहत के मामलों में स्पष्ट और हल्का रहेगा, जिससे कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। घर-परिवार में सुख व स्थिरता रहेगी और साझेदारी में मिठास बनी रहेगी। साहस के मामलों में जल्दबाजी से बचें तथा खर्चों पर हल्की नजर रखें। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ है। शुभ अंक व रंग: ९ | लाल उपाय: आज सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। ♉ 2. वृषभ राशि (Taurus): आज प्रेम और रचनात्मकता की तरफ मन अधिक झुका रहेगा, जिससे पहले से बेहतर हल्कापन महसूस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | Himachal High Court Transfer : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जिला जज और अतिरिक्त जिला जज स्तर के 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना में अधिकारियों को अलग-अलग न्यायिक पदों पर तैनाती दी गई है। अधिसूचना के अनुसार अजय मेहता को सिरमौर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फॉरेस्ट) के पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह राजेश चौहान को शिमला का जिला…