एआरबी टाइम्स ब्यूरो, भरमौर | भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय रविंदर कुमार निवासी भरमौर और 32 वर्षीय विशाल कुमार निवासी गौसन, भरमौर के रूप में हुई है। पेट्रोल पंप से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार रविंदर कुमार बोलेरो गाड़ी में विशाल कुमार के साथ लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों देर रात वाहन से भरमौर की…
Author: ARB Times Desk
♈ 1. मेष राशि (Aries): आज सुबह प्रेम और रचनात्मकता के मामलों में मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा; किसी पुरानी बात को लेकर भावुक होने के बजाय शांति से काम लें। शाम होते-होते आपका ध्यान सेहत और दिनचर्या को सुव्यवस्थित करने पर केंद्रित होगा। घर-परिवार में सुख और स्थिरता का माहौल रहेगा, तथा जीवनसाथी के साथ संबंधों में सहजता बनी रहेगी। बातचीत में धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में पुराने खर्चों व हिसाब की समीक्षा करें। शुभ अंक व रंग: ९ | सफेद उपाय: आज देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें। ♉ 2. वृषभ राशि (Taurus): सुबह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ऑनलाइन कारोबार के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। लडभड़ोल के एक व्यक्ति को फेसबुक के जरिए ऑनलाइन स्टोर शुरू करने और कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग चरणों में उससे 9.63 लाख ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित कुलदीप सिंह ने साइबर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार फेसबुक पर उनसे ‘ई-सेलर शॉप ऑनलाइन स्टोर’ के नाम से संपर्क किया गया था। बातचीत के दौरान सितारा रानी और मीरा रानी नाम की महिलाओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की वित्तीय जांच के बाद नशे के कारोबार से जुड़े एक आरोपी की 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियों में अचल संपत्तियों के अलावा होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, मोटर वाहन और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। पुलिस का कहना है कि वित्तीय जांच में इन संपत्तियों का संबंध मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से पाया गया। 1.852 किलो चरस बरामदगी के मामले से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला जिला परिषद को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। वीरवार को बचत भवन शिमला में आयोजित चुनाव में भाजपा समर्थित भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में विजय जुलूस निकाला और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। शिमला जिला परिषद पर करीब दो दशक से कांग्रेस का प्रभाव रहा है। भाजपा की कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी से सत्तारूढ़ पार्टी को करारा झटका लगा है। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के भूपेंद्र सिसोदिया और…