एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहररामपुर क्षेत्र के झाकड़ी के समीप ब्रौनी खड्ड के ऊपर जंगल में अचानक आग लगने से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस आगजनी में अंशुल सिंह पुत्र कपूर सिंह, निवासी गांव खडक़ाग, डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर के 9 मेमने जलकर मर गए, जबकि दो अन्य मेमने गंभीर रूप से घायल हो गए। आग की चपेट में अंशुल सिंह का अस्थायी डेरा भी आ गया, जिसमें रखा सारा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग में बर्तन, राशन, कपड़े, सोलर लाइट, टॉर्च, एंड्रॉयड मोबाइल, पावर बैंक और दो टेंट सहित अन्य आवश्यक सामग्री…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर प्रोजेक्ट से प्रभावित किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर 24 अप्रैल को निरथ में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रभावित पंचायतों के गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर आम जनता को संगठित किया जा रहा है। कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्षा कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर और प्रेम चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार निगम के साथ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल तक पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ और धूप खिली रहेगी, जिससे कई शहरों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, यह गर्मी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी। 24 अप्रैल की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी मौसम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में डिसिल्टिंग कार्य शुरू करवाने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) प्रशासन के साथ लगातार वार्ता जारी है। सिल्ट जमा होने के कारण सुन्नी क्षेत्र में खतरे की स्थिति बन चुकी है, जिसे जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। थली ब्रिज का जीर्णोद्धार शुरू मंत्री ने जानकारी दी कि थली ब्रिज के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों के लिए अनुदान राशि में भारी बढ़ोतरी की है। नई अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद स्तर तक अनुदान को डेढ़ से सात गुना तक बढ़ाया गया है। सरकार ने 20 अप्रैल 2026 की पुरानी अधिसूचना को निरस्त करते हुए संशोधित दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। यह योजना आगामी पंचायती राज चुनावों में लागू होगी। ग्राम पंचायत को मिलेगा 25 लाख तक अनुदान नई व्यवस्था के अनुसार यदि ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और सभी सदस्य…