मेष (Aries) राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज दोस्तों और जान-पहचान के लोगों के सहारे अपने रुके हुए काम बनाने का दिन है। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और राहु का साथ होने से किसी दोस्त या दूर के रिश्तेदार से अचानक बात होगी, लेकिन पैसों के मामलों में शेयर मार्केट जैसी टिप्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सातवें भाव में ग्रहों की युति के कारण जीवनसाथी या साझेदार से किसी छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बात बढ़ाने के बजाय चुप रहना बेहतर रहेगा। घर के बड़ों और माता जी का पूरा साथ मिलेगा, हालांकि…
Author: ARB Times Desk
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना वादा निभाते हुए बुधवार को शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत शुरू हुई हेली-हॉप हिमाचल सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चार माह में हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में हवाई संपर्क मजबूत होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलेगी सुविधा नई हेलीकॉप्टर सेवा के तहत संजौली से सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगा, जो 10:30 बजे रामपुर पहुंचेगा।…
शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस थाना पश्चिम में दर्ज चिट्टा बरामदगी के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी अविनाश कपूर (31), विशाल ठाकुर (26) और खुशवंत सिंह (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर तीनों की संलिप्तता का पता लगाया है। फिलहाल मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की…
शिमला | हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को शिमला के भराड़ी स्थित पुलिस मैदान में पुलिस स्मृति दिवस पूरे सम्मान और गंभीरता के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों के जीवन, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। समारोह का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। परेड, पुष्पचक्र और दो…
मेष (Aries) राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज योजना बनाने का दिन है क्योंकि मंगल और गुरु की युति से घर या माता जी से जुड़ी पुरानी योजना पूरी हो सकती है। सातवें भाव में ग्रहों की युति होने पर जीवनसाथी या साझेदार से सीधे और साफ शब्दों में बात करें, लेकिन चुभने वाली भाषा से बचें। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और राहु के कारण आमदनी और दोस्तों के मामले में कुछ भ्रम बन सकता है, इसलिए शेयर बाजार की सुनी-सुनाई टिप से खुद को बचाएं। बारहवें भाव में शनिदेव के होने से अनावश्यक यात्रा और खर्च पर…